फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल आए बालक की नदी में नहाने के दौरान डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। बघौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुन्नी में अपनी ननिहाल आए किशोर की सई नदी में नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कछौना कस्बा निवासी शेर सिंह का पुत्र शिवा मौर्या (13) लगभग दो माह पूर्व अपने ननिहाल ग्राम सुन्नी आया था। गांव में अन्य लोगों के साथ वह भी सब्जी बेचता था। सब्जी बेचने के लिए गुरुवार को वह भुलभुलाखेड़ा गया था। वहां से वापस आते समय माधौगंज मार्ग पर सई नदी के पुल के नीचे नहाने चला गया। देर तक वापस न निकलने पर मौजूद उसके दोस्तों ने परिजनों को सूचना दी तो ननिहाल से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने नदी से उसे किसी तरह निकाला और कछौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें