फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखर में डूबने से बालक की मौत

विज्ञापन
अब्दुल समद का फाइल फोटो - फोटो : ATHROLI
विज्ञापन
कस्बा के मोहल्ला कटरा निवासी मासूम की ननिहाल में पोखर में डूबने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मासूम मामा की शादी में शामिल होने गया था। शादी की खुशियां भी काफूर हो गईं।
विज्ञापन

मोहल्ला कटरा निवासी अकील खां की बुलंदशहर के थाना ठंडी प्याऊ के गांव गंगेर में ससुराल है। अकील खां के साले हाकिम अली की 22 मार्च को शादी है। अकील की पत्नी नसीमा अपने तीन बच्चे अब्दुल समद, मो. साद व बेटी अलफिशा के साथ सोमवार को मायके गई थी। बुधवार सुबह कुछ बच्चे गांव गंगेर में पोखर के किनारे खेलने चले गए। अन्य बच्चे तो लौट आए, लेकिन अब्दुल समद नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने खोजबीन की तो अब्दुल की चप्पल पोखर के किनारे पड़ी हुईं थीं। लोगों ने पोखर में तलाश की तो अब्दुल का शव मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार शाम को अब्दुल का शव अतरौली पहुंचा। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें