पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरसेढ़ा में खेलने के दौरान बालक कुएं में गिर गया। शोर सुनकर ग्रामीणों ने किसी तरह उसे कुएं से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
उमरसेढ़ा निवासी शमशाद का पुत्र नौशाद खां (6) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था। बुधवार शाम पांच बजे वह गांव में ही ग्राम प्रधान के घर के निकट खेल रहा था।
इसी दौरान पास ही स्थित कुएं में जा गिरा। ग्रामीणों ने किसी तरह आधा घंटे बाद नौशाद को कुएं से निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम गईं। नौशाद का शव देख मां शाहिदा बिलख पड़ी। नौशाद तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। संवाद