फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों की जगह क्षेत्र पंचायत सदस्य के नाम काट दी चेकें

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन (हरदोई)। जिला विकास अधिकारी राजितराम मिश्रा ने गुरुवार रात भरावन विकास खंड की ग्राम पंचायत कटियार पहुंचकर शौचालय निर्माण संबंधी शिकायतों की जांच की। इस दौरान शौचालयों का निर्माण पूरा न होने की पुष्टि हुई। जिला विकास अधिकारी ने 15 दिन में सभी शौचालयों का निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। खास बात ये है कि शौचालय निर्माण के लिए आए बजट को लाभार्थियों के खातों में भेजने की जगह एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के नाम 60-60 हजार रुपये के दो चेेक काट दिए गए।
विज्ञापन

कटियार निवासी मोहम्मद शरीफ ने गांव में विकास कार्य न होने और शौचालयों का निर्माण अधूरा होने की शिकायत डीएम पुलकित खरे से की थी। इस पर डीएम ने डीडीओ राजितराम मिश्र को जांच के निर्देश दिए थे। गुरुवार रात डीडीओ गांव पहुंचे और शौचालय निर्माण के बारे में जानकारी की। इस दौरान डीडीओ को पता चला कि पात्रों के खाते में शौचालय निर्माण का बजट आंशिक रूप से ही भेजा गया है। सूरजपाल नाम के क्षेत्र पंचायत सदस्य के नाम से 60-60 हजार रुपये के दो चेक काटे गए हैं। पूछताछ के दौरान ग्राम सचिव रामकृष्ण ने डीडीओ को बताया कि कुछ पात्र रुपये लेकर भी शौचालय नहीं बनवाते। इसी शंका में क्षेत्र पंचायत सदस्य के माध्यम से शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। डीडीओ ने पूरे गांव में एक समान विकास कार्य कराने की नसीहत दी। डीडीओ ने बताया कि जांच आख्या डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें