फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब मंत्री जी हैं सवार तो क्यों करें कानून स्वीकार, क्या ऐसे ही वीआईपी कल्चर खत्म करेगी भाजपा सरकार

Fri, 13 Sep 2019 07:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
मंत्री डा. थावरचंद गहलोत की कार में खुलेआम उड़ाई जा रही हैं नियमों की धज्जियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जुर्माने की राशि को कई गुना बढ़ा दिया गया। नियमों का पालन न करने पर चालान की राशि के तौर पर दो सौ रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक लोगों द्वारा भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन


पूरे देश में भारी जुर्माने को लेकर हल्ला मचा हुआ है। इस सब के बीच भाजपा सरकार में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डाॅ. थावरचंद गहलोत की ये तस्वीर बहुत कुछ बयां कर रही है। भाजपा की सरकार में वीआईपी कल्चर खत्म करने की बात भी कई बार कही गई, लेकिन शायद वीआईपी कल्चर का मोह लोग त्याग नहीं पा रहे हैं।

इससे इतर यातायात नियमों की चिंता चालकों को तब नहीं होती जब वाहन में कोई वीआईपी सवार हो। शुक्रवार को जिस लग्जरी वाहन पर सवार होकर केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत और सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी आयोजन स्थल पर पहुंचे, उस वाहन का चालक ही सीट बेल्ट नहीं लगाए था। पीछे की सीट पर बैठे केंद्रीय मंत्री और सांसद ने भी सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। फोटो पंकज गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें