फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में खामियां मिलने पर डीएम का चढ़ा पारा

Fri, 22 Apr 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
अस्पताल - फोटो : logo
विज्ञापन
सवायजपुर (हरदोई)। जिलाधिकारी विवेक वार्ष्णेय ने गौरखेड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का गुरुवार को निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर उन्होंने सीएमओ समेत डाक्टर को फटकार लगाई। सीएमओ अशोक श्रीवास्तव को अस्पताल में रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन एक डाक्टर की तैनाती के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 17 अप्रैल के अंक में ‘अस्पताल में नहीं हैं डाक्टर व संसाधनों की कमी’ के संबंध में खबर प्रकाशित की थी। जिसको संज्ञान में लेते हुए डीएम सीएचसी जा पहुंचे और करीब एक घंटे रुककर बारीकी से निरीक्षण किया। डीएम ने बंद पड़ी ओटी, दवा भंडार कक्ष व महिला डिलीवरी रूम का निरीक्षण किया। यहां इस माह 32 प्रसव की लाभार्थियों को जननी सुरक्षा योजना का भुगतान न दिए जाने पर नाराजगी जताई।

उन्हाेंने सीएमओ को पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने व अस्पताल में डाक्टरों का रोस्टर निर्धारित कर प्रत्येक दिन मरीजों के इलाज करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि स्टाक में पर्याप्त दवाएं होने के बाद भी यदि किसी भी डाक्टर ने मरीज को बाहर से दवा लाने के लिए पर्चा लिखा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, डीएम ने सीएचसी में डाक्टरों व अन्य स्टाफ की तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखने की बात कही। उन्हाेंने मरीजों का बेहतर इलाज करने के निर्देश चिकित्सकाें को दिए। इस मौके पर सीडीओ विजय कुमार गुप्ता, एसडीएम संजीव सिंह, डिप्टी सीएमओ अश्वनी कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी आनंद पांडे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें