फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफलिंग करने वालों पर कसा जाएगा शिकंजा

Fri, 22 Apr 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
जले पड़े गैस सिलेंडर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। जिले में गैस रिफलिंग करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा जाएगा। मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार की रात आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ था। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में सब्जी मंडी के निकट भैयालाल का लोहे का खोखा है। छोटे सिलेंडर बेचे जाते हैं और मरम्मत की जाती है। बुधवार की देर रात छोटे सिलेंडर में रिफलिंग करते समय अचानक आग लग गई थी। इससे पांच रसोई गैस सिलेंडर फट गए थे। आग से उसके पड़ोस में रखी रामवती पत्नी राम सागर की परचून की दुकान जल कर राख हो गई थी। वहीं, उसके पड़ोसी छेदी लाल की लकड़ी की टाल में आग लग गई थी।

फायर ब्रिगेड ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। इस घटना में करीब एक लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया।  अपर जिलाधिकारी के निर्देशन में एक मजिस्ट्रेट के साथ तीन सदस्यीय टीम गठित कर रिफलिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। टीम में मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिस अधिकारी और विभागीय अधिकारी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने शहर कोतवाल को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। एएसपी ने बताया कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर, घटना के बाद आस पास के लोगों में दहशत है। वहीं रामवती के दुकान जलने के बाद उसके आंसू थम नहीं रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें