हरदोई। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों के साथ ग्राम दयालपुर के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा और गांव में चार माह बाद पैमाइश कराने की मांग की।
जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश सिंह वीरू ने सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सवायजपुर क्षेत्र के ग्राम दयालपुर में चकबंदी कार्य पूरा हो गया है। अब किसानों के चक काटकर सिर्फ पैमाइश पर कब्जा दिलाना शेष है। जिसमें चकबंदी विभाग के द्वारा 13 जून से पैमाइश कार्य भी शुरू कर दिया गया है। किसानों ने कहा कि उन्हें चकबंदी से ऐतराज नहीं है पैमाइश यदि चार माह बाद करा ली जाए तो उनकी फसल को नुकसान नहीं होगा। इस मौके पर शिवकरन नाथ शुक्ला, सत्यवीर सिंह, मनोज, मेवाराम, कमलेश, रसूल अहमद, प्रमोद, योगेंद्र, राकेश, रहीश, रामचंद्र आदि मौजूद रहे।