फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की दीदी तैयार करेंगीं बच्चों की ड्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शासन द्वारा राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं (दीदी) परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए यूनिफार्म तैयार करेंगे। जिले में 5,41,098 यूनिफार्म तैयार की जाएंगी।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन सभागार में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए महिला समूहों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराया जाना है। इसके अलावा परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को नि:शुल्क यूनिफार्म वितरण का कार्य समूहों के माध्यम से कराया जाएगा। उन्होंने समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपायुक्त स्वत: रोजगार एवं जिला मिशन प्रबंधक के साथ बैठक करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों की दीदीओं के द्वारा 5,41,098 ड्रेस निर्मित किए जाने का लक्ष्य जनपद को दिया गया है। जिसकी विकास खंडवार विभाजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा करके खंड शिक्षा अधिकारियों एवं विकास खंड मिशन प्रबंधक को उपलब्ध कराएंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी एवं विकास खंड मिशन प्रबंधक को निर्देशित किया कि वह आपस में समन्वय कर उच्च गुणवत्ता की ड्रेस समूहों के माध्यम से निर्मित करवाना सुनिश्चित करें। ताकि स्वयं सहायता समूहों आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। बैठक में बीएसए हेमंत राव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें