फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जुलूस-ए-मोहम्मदी में गूंजी नारा-ए-तकबीर की सदाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। अंजुमन तरीकत ख्वाजगाने चिश्ती की ओर से शुक्रवार को सरकार-ए-मदीना मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया।
शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरे जुलूस में नात और सलाम के साथ नारा-ए-तकबीर अल्लाहू-अकबर के गगनभेदी नारे गूंजे। जुलूस बैटगंज पुलिया से शहर कोतवाली होते हुए नुमाइश चौराहा, घंटा घर रोड, सोल्जर बोर्ड चौराहा, सिनेमा चौराहा, सिनेमा रोड, बड़ा चौराहा, राम दत्त चौराहा से मछली मंडी चौराहा, जमा मस्जिद होते हुए मुन्ने मियां चौराहा पहुंचा।
विज्ञापन

यहां से इदरीस गंज चौराहा फिर वापसी करते हुए पुनः मुन्ने मियां चौराहा छोटा चौराहा एवं बड़ा चौराहा होते हुए नुमाइश चौराहा पर नुमाइश पुरवा मस्जिद के निकट पहुंच कर संपन्न हुआ। इस दौरान नौजवान अपने हाथों में कलमा-ए-तय्यबा लिखे सब्ज परचम हवा में लहराते हुए सरकार की आमद मरहबा के नारे लगा रहे थे। जगह जगह पर जुलूस का स्वागत किया गया और शामिल लोगों को जलपान कराया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर सज्जादा नशीन हाफिज निजामुदीन, कारी सलीम, जाबिर अली, असलम व हफीज नेता मौजूद रहे। कारी सलीम ने तकरीर के बाद दुआ के साथ समापन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें