फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का बदलते मिजाज से डायरिया का बढ़ा प्रकोप

Sun, 22 May 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
hospital - फोटो : logo
विज्ञापन
हरदोई। मौसम के  मिजाज में परिवर्तन होते ही डायरिया ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। रविवार को पुरवा हवाओं ने लोगों को पसीना पसीना कर दिया। लोगों के चेहरों की रंगत उड़ी रही। उधर, एक सप्ताह में जिला अस्पताल में केवल डायरिया की चपेट में आए पांच दर्जन से अधिक रोगियों को भर्ती कराया गया है। एक रोगी की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


छिटपुट बूंदबांदी के  बाद तेजी के साथ मौसम के मिजाज में तब्दीली हुई है। बुखार और पेट दर्द के रोगियों की तादाद में इजाफा हुआ है। चौबीस घंटे के दौरान जिला अस्पताल में लगभग एक दर्जन डायरिया की चपेट में आए रोगियों को भर्ती कराया गया है।

जिसमें से मझिला थाना के कस्बा निवासी वीरपाल (65) की हालत गंभीर होने पर रविवार को डाक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। इनके अलावा हिमांशु (5) पुत्र सोने लाल तत्योरा कोतवाली शहर, कोमल (2) राजेश निवासी सुरसा, ओमेश (30) निवासी सुभाष नगर कोतवाली शहर, रामपाल सिंह (75) निवासी ओदरा पचलाई सुरसा, पूनम (18) पुत्री राम चंद्र निवासी चंदीपुरवा कोतवाली शहर, हिमांशी (3) पुत्री निर्भय निवासी कनेहटा क ोतवाली शहर, ममता (30) पुत्री सुधीर निवासी बरवन लोनार, नीरज  (60) गंगाराम निवासी मढ़िया कोतवाली शहर, अखिलेश (19) निवासी खुटेहना सांडी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही ब्लाकों पर संचालित सीएचसी व पीएचसी केंद्रोें पर भी डायरिया के रोगियों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें