फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्कों से हरियाली गायब

Sun, 22 May 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
बदहाल पार्क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। पर्यावरण संरक्षण और लोगों को टहलने के लिए आवासीय कालोनियों एवं औद्योगिक क्षेत्रों में पार्क अनिवार्य है। शहर की कुछ कालोनियों में पार्क के लए स्थान तो छोड़ दिए मगर विकसित नहीं किया। अधिकतर पार्क कूड़ा कचरा डालने के स्थान बने गए हैं या फिर लोगों ने पार्किंग स्थल बना दिए हैं।
विज्ञापन


आवास विकास कालोनी के कमोवेश सभी पार्क बदहाल हैं। करीब 10 हजार से अधिक आबादी वाली इस कालोनी में छह से अधिक पार्क हैं मगर हरियाली कहीं भी नहीं है। कहीं पार्कों पर अतिक्रमण है तो कहीं वे कूड़ा कचरा डाले जाने के अड्डे बन गए हैं। अब गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को पार्कों में न खेल पाने का मलाल है।

आवास विकास कालोनी निकट सरकुलर रोड एरिया के पास वाले क्षेत्र में तमाम शिक्षकों के आवास होने के साथ दुर्बल आय एवं अल्प आय वर्ग के भवन भी बने हुए हैं। इनके पास स्थित पार्क अतिक्रमण का शिकार है। बीएसएनएल आवासीय परिसर एरिया व एलआईसी कार्यालय के निकट दो पार्क हैं। वहां पर कचरे के साथ गोबर डाला जाता है। सत्संग भवन नघेटा रोड एरिया सत्संग भवन के पास पार्क की भी हरियाली गायब हो चुकी है।
विज्ञापन


जिंदपीर चौराहे के निकट स्थित तिकुनिया पार्क की हालत भी खराब है। यहां बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर रखे हैं। यही कारण है कि लोग वहां आने से जाने से परहेज करते है और पूरा पार्क बदहाल है। अगर वहां से ट्रांसफार्मर हट जाए तो फिर पार्क को डेवलेप किया जा सकता है। उधर, आवास विकास कालोनी से सटे औद्योगिक क्षेत्र में भी पार्क बदहाल हैै। पार्क में हरियाली तो दूर जहां कही पौधरोपण हुआ था वहां भी कोई देखभाल की ओर सजगता नहीं है।

नानकगंज स्थित कांशीराम कालोनी में आवास विकास परिषद द्वारा आवासीय भवनों का निर्माण करने के साथ ही एक दो स्थानों पर पार्क के लिए स्पेस तो छोड़े गए मगर उन्हें डेवलेप नहीं किया गया। यह पार्क केवल ओपन स्पेस तक सिमट गए। बदहाल पार्कों के बारे में जब प्रभारी ईओ एवं एसडीएम पप्पू गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे इस ओर जानकारी करने के बाद ही कुछ कह सकेंगे।

शहीद उद्यान और महराज सिंह पार्क  दिखा रहे आईना
शहर में इस समय प्रमुख रूप से दो पार्क अच्छी हरियाली के साथ अच्छे रखरखाव एवं प्रबंधन से लोगाें को राहत दे रहे हैं। शहीद उद्यान की बेहतरीन हरियाली एवं तरोताजा फूलों के साथ बहने वाली बयार ताजगी दे रही है। सुबह की जागिंग हो या शाम की वाकिंग या फिर योगा क्लास शहीद उद्यान और महाराज सिंह पार्क इस ओर लोगों के अरमानों को पूरे कर रहे हैैं।

बाल भवन जैसे औैर भवन कब बनेंगे
नगर पालिकाध्यक्ष मीना अग्रवाल ने दो वर्ष पूर्व बच्चों के  खेलने आदि के लिए शहीद उद्यान में बाल क्रीड़ा भवन विकसित कराया था। शहर में इस तरह के बाल भवन और बन जाए तो बच्चों को खेलने आदि की काफी सुविधा हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें