फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली से बदला-बदला दिखेगा अपना शहर

Fri, 24 Mar 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
विज्ञापन
व्यापार‌ियों के साथ बैठक करते अफसर। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
पहली अप्रैल से शहर बदला-बदला नजर आएगा। सभी सड़कें चौड़ी दिखेंगी। साथ ही पॉश इलाकों में भारी वाहन नहीं प्रवेश कर सकेंगे। कई रूट पर बड़े वाहनों को डायवर्ट भी किया जाएगा। आटो रिक्शा स्टैंड के लिए भी स्थान तय किया जाएगा। ये व्यवस्था एक अप्रैल से लागू हो जाएगी। व्यवस्था लागू करने में किसी भी स्तर पर कोताही बरती गई तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन


शहर में अतिक्रमण और जाम से निजात दिलाने के लिए लगातार दूसरे दिन एडीएम विपिन मिश्रा और एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने व्यापारी नेताओं व स्कूल संचालकों के साथ बैठक की। अफसरों ने जाम और अतिक्रमण मुक्त शहर करने के लिए व्यापारियों से सुझाव मांगे। व्यापारियों ने कहा कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में वे पूरा सहयोग देने का तैयार हैं। व्यापारियों ने चौड़ी सड़कों पर दुकानों के आगे महज तीन फीट सामान रखने और दुकानों के ऊपर पांच फीट बिना पोल वाला शेड रखने पर मंजूरी जताई। इसके साथ ही तय हुआ कि शहर के प्रमुख बाजार सिनेमा रोड में सुबह नौ से रात नौ बजे तक तीन पहिया और पहिया वाहनों की नो एंट्री रहेगी।

यहां रहेगा रूट डायवर्जन
एक तरह सिनेमा चौराहा और दूसरी तरफ बड़े चौराहे से तीन पहिया व चार पहिया वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा। कैनाल रोड से आने वाले वाहन ओवरब्रिज के नीचे से रेलवेगंज पुलिस चौकी होते हुए जांएगे। रेलवे गंज की ओर से आने वाले वाहन जिंदपीर चौराहा होते हुए कैनाल रोड जाएंगे। जिंदपीर चौराहा, कैनाल रोड पर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रबंधित रहेगा। बड़े व भारी वाहनों की शहर में सुबह आठ से रात आठ तक नो एंट्री कड़ाई से लागू करने पर सहमति भी बनी।
विज्ञापन


अतिक्रमण पर सामान जब्त कर लिया जाएगा
एएसपी ने बताया कि 27 मार्च को शहर में घूमकर सभी को चेतावनी दी जाएगी। इसके बावजूद अगर किसी व्यापारी ने सड़क पर अतिक्रमण पर सामान जब्त कर लिया जाएगा।

एक समय एक ही बस को प्रवेश
बिलग्राम, सांडी, लखनऊ व फर्रुखाबाद जाने वाली बसों का शहर के अंदर जमावड़ा नहीं लग पाएगा। बसें शहर के बाहर रोक दी जाएंगी। एक बस सवारी भरकर निकल जाएगी उस रूट की दूसरी बस आ पाएगी। घंटाघर रोड पर बसें और ट्रक खड़े नहीं हो पाएंगे। इन्हें भी शहर से बाहर किया जाएगा।

नुमाइश मैदान पर ई रिक्शा स्टैंड
आटो और ई रिक्शा के लिए नुमाइश मैदान पर स्टैंड बनाया जाएगा। शहर में झुंड में रिक्शे खड़े नहीं हो पाएंगे। रोडवेज बस चालक भी चौराहों के बीस मीटर आगे-पीछे से सवारी बैठाएंगे। सड़क के करीब से ट्रांसफार्मर व खंडे हटाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग करने पर सहमति भी बनी।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद
बैठक में व्यापारी नेता अचल अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह गौर, विमलेश दीक्षित, पवन जैन, नवशाद हुसैन, विभू गुप्ता, राजन द्विवेदी, अब्बाद हुसैन, अधिवक्ता अविनाश गुप्ता, समाजसेवी दीनदयाल वर्मा, जोगिंदर सिंह, बस यूनियन के अखलाख हुसैन, अशिलेश कुमार अग्रवाल, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, प्रदीप बंसल, स्कूल प्रबंधक नेतम भारती के अलावा सिटी मजिस्ट्रेट मृत्युंजयराम, एआरटीओ एके मिश्रा, सीओ सीटी अजीत सिंह चौहान आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

स्कूलों की छुट्टी अलग-अलग समय होगी
 स्कूल वाहनों की शहर में भीड़ रोकने के लिए स्कूलों की छुट्टी अलग-अलग समय पर करने की सहमति बनी। एडीएम विपिन मिश्रा ने कहा कि बीएसए और डीआईओएस स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठक कर समय तय करेंगे। एक स्कूल की बस के बाद अगर दूसरे स्कूल की बस शहर में आएगी तो जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें