फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में मिले तीन साॉल्वर

Fri, 24 Mar 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
विज्ञापन
श्रीवेणीमाधव विद्यालय पीठ इंटर कॉलेज में परीक्षा देेकर वापस आतीं छात्राएं। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान मल्लावां के भैयालाल पटेल इंटर कॉलेज में गुरुवार को एक मुन्नाभाई पकड़ा गया। डीआईओएस ने दो कक्ष निरीक्षक समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, संडीला के आईआर इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक ने दो मुन्नाभाइयों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


डीआईओएस कमलाकर पांडेय गुरुवार की सायं पाली में इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान के द्वितीय प्रशभनपत्र की परीक्षा के दौरान कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीआईओएस सचल दस्ते टीम के साथ करीब तीन बजे मल्लावां के भैयालाल पटेल इंटर कॉलेज पहुंचे। टीम के सदस्यों ने परीक्षार्थियों की तलाशी ली और प्रवेश पत्रों का मिलान किया। फोटो का मिलान करने पर एक कक्ष में 12वीं का छात्र पवन कुमार पुत्र रवी के स्थान पर चंद्र किशोर पुत्र कालीचरन परीक्षा दे रहा था। कार्यालय में दो कक्ष निरीक्षक तैनात थे।

उन्होंने दोनों कक्ष निरीक्षकों को फटकार लगाई। इस पर उन्होंने दो कक्ष निरीक्षक समेत पवन कुमार पुत्र रवी व चंद्रकिशोर पुत्र कालीचरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, संडीला के आईआर इंटर कॉलेज में केंद्र व्यवस्थापक अजय शुक्ला ने जांच पड़ताल के दौरान एक कक्ष में परीक्षार्थी राजकुमार के स्थान पर मुनीश निवासी सीतापुर परीक्षा दे रहा था तथा सुहैल खान के स्थान पर प्रदीप निवासी सिधौली सीतापुर परीक्षा देते पाया गया। जब प्रवेश पत्र से फोटो का मिलान किया गया तो ये फर्जी परीक्षार्थी के रूप में परीक्षा देते पाए गए। केंद्र व्यवस्थापक ने पुलिस को बुलाकर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया तथा अपनी रिपोर्ट डीआईओएस को भेज दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


छात्रा की कॉपी लिखने पर प्रधानाचार्य समेत चार पर रिपोर्ट 
लोनार के राजबहादुर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल विज्ञान वर्ग की छात्रा की कॉपी लिखने पर तहसीलदार सदर व केंद्र व्यवस्थापक की संस्तुति पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्य समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार सदर रामआसरे वर्मा गुरुवार की सुबह राजबहादुर इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां पर शिक्षक आलोक कुमार श्रीवास्तव कार्यालय में ही एक छात्रा की कॉपी लिख रहा था। केंद्र व्यवस्थापक और तहसीलदार ने शिक्षक को पकड़ लिया। पूछताछ में आलोक ने बताया कि प्रधानाचार्य की पुत्री की कॉपी लिख रहा है। उनकी पुत्री यहीं से परीक्षा दे रही है। प्रधानाचार्य और शिक्षक सुरेश श्रीवास्तव ने दबाव बनाया था। तहसीलदार व केंद्र व्यवस्थापक की रिपोर्ट पर डीआईओएस कमलाकर पांडेय ने चारों के खिलाफ लोनार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

केंद्र व्यवस्थापक नहीं बता पाए कितने परीक्षार्थी दे रहे परीक्षा  
सीडीओ राधेश्याम ने गुरुवार को बिलग्राम क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में रामदुलारी इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक परीक्षार्थियों की उपस्थित के बारे में नहीं बता सके। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।

सीडीओ सुबह पाली में रामदुलारी इंटर कॉलेज चंदीपुर पहुंचे। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षार्थियों के पंजीकृत होने और उनकी उपस्थित के बारे में जानकारी ली। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि 344 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, लेकिन वह परीक्षार्थियों की उपस्थित के बारे में नहीं बता सके। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की है। इसके बाद उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिलग्रामे, बीजीआर इंटर कॉलेज व पं. नेहरू इंटर कॉलेज सदरपुर का निरीक्षण किया। यहां पर उन्हें सब कुछ सही मिला। उधर, शहर के श्रीवेणी माधव विद्यापीठ इंटर कॉलेज सहित सभी कॉलेजों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें