फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदली ने बढ़ाई सर्दी, छूटी कंपकंपी

विज्ञापन
फोटो-12-सोमवार को कुछ यूं आसमान में छाए रहे बादल। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। बदली छाने के बाद सोमवार को सर्दी बढ़ी। ठंडी हवाओं के चलने के बाद तो जैसे कंपकंपी सी छूट गई। मौसम वैज्ञानिक बोले कि आज मौसम के साफ रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रविवार की तरह सोमवार को भी सुबह धूप तो निकली, लेकिन कुछ ही देर में बदली छा गई। ठंडी हवाओं के चलने का क्रम भी सुबह जारी रहा। इससे एक बार फिर से सर्दी का प्रकोप बढ़ता हुआ दिखाई दिया।
इधर, दोपहर बाद भी सूरज व बदली के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकार्ड किया गया। मंगलवार को मौसम के साफ रहने की पूरी संभावना है। सुबह व शाम को कोहरे का आंशिक प्रभाव देखा जा सकता है।

ोटो-13-लखनऊ रोड पर स्कूटी से जातीं युवतियां। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें