फोटो-31-कुछ इस तरह गिरी टडिय़ावां के प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल चांद बेहटा की छत। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर से कुछ दूर स्थित प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल चांद बेहटा में एक कक्षा की छत सोमवार की शाम भरभरा कर गिर गई। खास बात यह कि उस वक्त विद्यालय में कोई नहीं था। शोर सुनकर आसपास मोहल्ले के लोग वहां एकत्र हो गए।
टड़ियावां ब्लाक क्षेत्र में आने वाले इस स्कूल के परिसर में प्राथमिक व जूनियर दोनों विद्यालय संचालित होते हैं। दोनों विद्यालय एक ही परिसर में संचालित होने से करीब 12 शिक्षकों का स्टाफ प्रतिदिन यहां आता है। परिसर में जूनियर विद्यालय व प्राइमरी विद्यालय की इमारतें अलग-अलग हैं।
जूनियर विद्यालय की इमारत नई है, जबकि प्राइमरी विद्यालय की इमारत काफी पुरानी है। हैरानी की बात यह है कि जर्जर इमारतों के सर्वे में यह इमारत अभी तक शामिल नहीं है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश से जब पूछा गया तो उनका कहना था विद्यालय की इमारत काफी पुरानी थी। दोबारा जो शासन की ओर से जर्जर विद्यालय चिह्नित करने के निर्देश दिए गए थे। उसमें इस विद्यालय का नाम भेजा गया है। कुल मिलाकर बड़ा हादसा होने से बच गया है।