फोटो-28-मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ से मिलते जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह व उनके सहयोगी। स्रोत स्वयं
- लखनऊ में हुई मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कल्पवास से पहले गंगा किनारे राजघाट पर व्यवस्थाएं बेहतर कराने की मांग फिर शुरू हो गई है। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजघाट पर व्यवस्थाएं बेहतर कराने के संबंध में पत्र भी मुख्यमंत्री को दिया।
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अशोक सिंह गंगा किनारे के राजघाट की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए लंबे समय से प्रयासरत हैं। यहां लगने वाले मेले को राजकीय मेला घोषित कराने की मांग भी कर चुके है। उन्होंने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान सौंपे गए पत्र में कहा कि बिलग्राम तहसील में राजघाट सबसे महत्वपूर्ण और पौराणिक घाट है। कहा कि माघ में राजघाट पर एक माह तक श्रद्धालु कल्पवास करते हैं। स्थानीय भाषा में इसे राम नगरिया मेला भी कहा जाता है। इस एक माह के दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजन यहां होते रहते हैं। मांग की है कि कल्पवास के मद्देनजर राजघाट पर पुलिस चौकी, स्वास्थ्य शिविर लगवा दिया जाए। छिबरामऊ से घाट तक जाने वाले मार्ग की मरम्मत करा दी जाए। अशोक सिंह से दावा किया कि मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।