फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ ने किसान को पटककर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में छुट्टा मवेशी जानलेवा हो रहे हैं। शनिवार को बावन ब्लाक केे सकतपुर गांव में फसल की रखवाली कर रहे किसान को सांड़ ने पटक कर मार डाला। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बावन ब्लाक के ग्राम सकतपुर निवासी शिवसरन (35) पुत्र चन्नू तीन भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में पत्नी सुशीला, दो बेटे मोहित, अमन और बेटी शशि है। वह खेती करता था। शनिवार सुबह शिवसरन फसल की रखवाली करने गया था। छुट्टा मवेशियों को फसल नष्ट करते देख वह शोर मचाकर भगाने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान सांड़ ने उसे दौड़ा लिया। काफी दूर दौड़ने शिवसरन थककर रुक गया। इसी बीच सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। उसे जमीन पर पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिवसरन के चीखने की आवाज पर आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाकर सांड़ को भगाया। लेकिन तब तक शिवसरन की मौत हो गई। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्व विभाग को सूचना दी गई है।
एक माह में सांड़ ले चुका दो जानें
हरदोई। सकतपुर के मजरा सहोरा निवासी गयालाल (50) 15 दिन पूर्व खेत से चारा लेकर घर आ रहे थे। सांड़ के हमले से उनकी मौत हो गई थी। इसी गांव के बलवीर (60) की भी सांड़ जान ले चुका है। अब ग्रामीण खेत पर जाने से डरते हैं।
विज्ञापन

सांड़ के आतंक से परेशान पाली के लोग
हरदोई। पाली कस्बे में सांड़ के आतंक से लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। कस्बे केे मोहल्ला सरायं सैफ, पटियानीब के साथ ग्राम भगवंतपुर के बाशिदें सांड़ से परेशान हैं। 15 दिन में सांड़ रामकुमार कश्यप, चौधरी कश्यप समेत छह लोगों को शिकार बना चुका है। लेकिन नगर पंचायत प्रशासन की कार्रवाई खानापूरी तक सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें