फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंसियाें के प्रमाण-पत्र गुणवत्ता का आधार नहीं, परीक्षण कराया जाए : वीवी पंत

विज्ञापन
फोटो-02- स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक करते मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत साथ में डीएम अनुनय झ
विज्ञापन
हरदोई। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत बृहस्पतिवार को जनपद भ्रमण पर आए। स्वामी विवेकानंद सभागार में समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा कि एजेंसियों की तरफ काम पूरा किए जाने के साथ दिए गए प्रमाण-पत्र गुणवत्ता का आधार नहीं हैं।
विज्ञापन

गुणवत्ता के लिए निर्माण कार्य का परीक्षण कराया जाए। उन्होंने शारदा नहर की तरफ से नहर पटरी पर लगवाए जा रहे खडंजा, जल निगम, पीडब्ल्यूडी आदि एजेंसियों के कार्यों के स्थलीय निरीक्षण को आवश्यक बताया। वहीं कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों की प्रभारी डीपीओ सटीक जानकारी नहीं दे पाए। जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
मंडलायुक्त ने बैठक में विकास और निर्माण कार्यों की जानकारी ली। कहा कि गुणवत्तापरक कराया जाएं। कहा कि एजेंसियों की तरफ से कार्यपूर्ति के दिए गए प्रमाण-पत्र में संतोषजनक और संतुष्टि को कार्य के गुणवत्तापरक होने का आधार नहीं माना जाएगा। सभी एजेंसियों के कामों का स्थलीय परीक्षण और सामग्री की जांच भी कराई जाए। कहा कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए मार्ग और पुल-पुलियों को बनवाए जाने और विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना के लिए शासन को प्रस्ताव भिजवाएं। सांसद और विधायकों की तरफ से क्षेत्र में कराए जाने वाले कार्यों को गुणवत्तापरक कराया जाए। शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता से कहा कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में रोस्टर से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराएं। कहा कि बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में गुणवत्तापरक शिक्षा दी जाए। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के साथ बच्चों मीनू के अनुसार पोषाहार दिया जाए। गांवों में विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई कराई जाए। डीएम अनुनय झा ने जिले की प्रगति की जानकारी दी। बैठक में सीडीओ सान्या छाबड़ा, एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी, एसडीएम एसके मिश्रा, सीएमओ डाॅ. भावनाथ पांडेय, श्रम रोजगार उपायुक्त आरपी सिंह, डीपीआरओ विनय कुमार सिंह, डीएओ डॉ. एससी पाठक, डीपीओ कमलेश कुमार सहित एजेंसियों के अभियंता और अधिकारी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन बघौली-प्रतापनगर मार्ग का भी जायजा लिया।
-
डीएम रहे एमपी सिंह और सीडीओ रहीं सौम्या गुरूरानी के नवाचार की हुई चर्चा
मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में से एक निराश्रित मवेशियों के संरक्षण, भरण-पोषण और निगरानी के लिए 375 पशुआश्रय स्थलों में सीसीटीवी और कंट्रोल रूम स्थापना नवाचार की मंडलायुक्त की बैठक में चर्चा हुई। डीएम अनुनय झा ने बड़ी संख्या में मवेशियों की निगरानी के लिए किए गए नवाचार को पूर्व डीएम एमपी सिंह और सीडीओ सौम्या गुरूरानी की दूरदर्शी दृष्टि की उपलब्धि बताया। सीसीटीवी के माध्यम से मवेशियों की निगरानी होने से आश्रयस्थलों की व्यवस्था में काफी सुधार आया है।
-
मतदाता के संबंध में गलत रिपोर्ट पर आपत्ति कराएं
स्वामी विवेकानंद सभागार मंडलायुक्त वीवी पंत ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। कहा कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान में यदि मतदाता के संबंध में गलत रिपोर्ट दी गई तो, आपत्ति दर्ज कराएं। मृतक, डुप्लीकेट, शिफ्टेड आदि श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं की सूची बीएलए के साथ बूथवार प्रतिदिन साझा की जाए। सूची में शामिल मतदाता का नाम गलत चिह्नित होने पर बीएलओ व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास आपत्ति दर्ज कराएं। ताकि उन पर अभी जांच कर उन्हें रोलबैक में वापस लिया जा सके। बैठक में अधिकारी व राजनीति दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

आयुक्त ने निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया





आयुक्त विजय विश्वास पंत ने बृहस्पतिवार को जिले में विकास कार्याें की समीक्षा के बाद बड़ी परियोजना के निर्माण की प्रगति भी जांची। शाम को करीब सवा चार बजे उन्होंने स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में बन रहे 50 बेड के ट्रामा सेंटर के निर्माण कार्य की प्रगति को देखा। भवन के भूतल और पहली मंजिल के निर्माण के संबंध में लागत और प्रगति के बारे में जानकारी ली और निर्माण कार्य को समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। करीब 15 मिनट के निरीक्षण में उन्होंने आईपीडी के नवीन भवन से संबंधित भी जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी व सीडीओ समेत प्राचार्य डॉ. जेबी गोगोई व अन्य चिकित्सक व स्टाफ मौजूद रहा।

फोटो-02- स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक करते मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत साथ में डीएम अनुनय झ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें