फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 14 मेधावियों को वितरित किए गए प्रमाण-पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अनुशासन, सेवा भावना और व्यक्तित्व विकास का संदेश देते हुए एकलव्य ओपन स्काउट ग्रुप की एक दिवसीय कार्यशाला व दल बैठक ज्योतिनगर में हुई। कार्यक्रम में स्काउट्स को समाज सेवा और राष्ट्रहित के प्रति उनके उत्तरदायित्वों से अवगत कराने के साथ ही प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक स्काउट प्रार्थना के साथ हुआ। इसके बाद प्रशिक्षण सत्र में स्काउट्स को स्काउटिंग गतिविधियों की बारीकियों, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सामाजिक दायित्वों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान कुल 25 स्काउट्स मौजूद रहे जिनमें से प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले 14 स्काउट्स को कोर्स पूर्णता प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सहायक स्काउट मास्टर व सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त आजमगढ़ मंडल शैलेश प्रकाश ने युवाओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता के गुण विकसित करने पर जोर दिया।
वक्ताओं ने कहा कि स्काउटिंग केवल एक गतिविधि तक सीमित नहीं है बल्कि यह बच्चों और युवाओं में सेवा भाव, चरित्र निर्माण और राष्ट्रहित की भावना जगाने का सशक्त माध्यम है। स्काउट मास्टर विपिन त्रिपाठी, सचिन कुमार, अंकित, अतुल पाल, पवन राजपूत, बृजेश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें