हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में सांई आश्रम के पास इत्र विक्रेता का शव पड़ा मिला। पास में ही उसकी मोपेड पड़ी मिली।
कन्नौज के तालग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चांदपुर निवासी सुरेश (50) पुत्र प्यारेमोहन पुराबहादुर स्थित सांई आश्रम में रहते थे। शहर और आसपास के इलाकों में इत्र बेचते थे।
शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे वह इत्र बेचने आश्रम से मोपेड से गए थे। आश्रम से कुछ ही दूर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हार्टअटैक से मौत होने की बात कही है। घटना का पता चलने पर सुरेश के तीनों पुत्र लवकुश, दिलीप और कुलदीप भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। (ब्यूरो)