फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकोष्ठ पदाधिकारियों का चढ़ा पारा, प्रदर्शन

Wed, 05 Aug 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कई क्षेत्रों में गोवंशों की हत्याआें की बढ़ी घटनाओं पर लगाम लगाने और इनकी उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर भाजपा गोवंश विकास प्रकोष्ठ के बैनर तले मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और 12 सूत्री मांगों का गवर्नर को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


गोवंश विकास प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक सुनील शुक्ला ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान कहा कि पाली, शाहाबाद, गोपामऊ के मोहल्ला लालपीर में गौ हत्या का कार्य जोरों पर चल रहा है। इसी क्रम में थाना बेनीगंज के ग्राम सिकंदरपुर में वृहद स्तर पर गोवंशों को मारा जा रहा है।

19 जुलाई को गाय को भाला मार कर वहां मार डाला गया। कोतवाली बेनीगंज में रिपोर्ट दर्ज है, पर खुलासा आज तक नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि गोपामऊ थाना टड़ियावां में गोहत्या व मांस निर्यात पर रोक नहीं लग पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कसाइयों को सत्ताधारी नेताओं का संरक्षण प्राप्त है।
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राम बहादुर सिंह ने कहा कि नगर में स्मैक, अफीम, चरस का धंधा जोरों पर है, जो पुलिस की निगरानी में है, पर कोई रोक नहीं लगाई जा रही है। उन्होंने कोतवाली पिहानी, पाली तथा टड़ियावां में ईमानदार पुलिस अफसरों की पोस्टिंग की मांग की।

इस दौरान भाजपाइयों ने जोरदार नारेबाजी की और गवर्नर को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन डीएम रमेश मिश्र को सौंप कर उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा सोल्जर बोर्ड चौराहे पर अशोक चक्र से सम्मानित शहीद कर्नल हर्ष उदय सिंह की प्रतिमा लगाने, संडीला औद्योगिक क्षेत्र में बंद डालडा व कताई मिलों को पुन: शुरू कराने एवं शहर की शुगर मिल की हुई नीलामी की जांच करवाने की मांगें भी शामिल हैं।

इस मौके पर सलिल दीक्षित, आशुतोष राठौर, भरत पांडे, राधा कृष्ण अवस्थी, वीरेंद्र पाल, अनिल सिंह, मंजुल, रामू दीक्षित, आरबी शर्मा, गगन द्विवेदी, विजय सोनी, संजय सिंह, अशोक शास्त्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें