शिवसेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा विगत
वर्षों की भांति ही गुरु गोविंद सिंह जयंती सोमवार को शहीद उद्यान में
धूमधाम से मनाया गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव अवनीश श्रीवास्तव ने कहा
कि हिंदुत्व की धर्म ध्वजा को वीर शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद सिंह व
महाराणा प्रताप ने संभाली, तभी हिंदू जाति बच सकी, अन्यथा भारत में कोई
हिंदू न बचता।
गुरु गोविंद सिंह के दो बेटे युद्ध भूमि में ही वीरगति को
प्राप्त हुए और दो पुत्रों को मुगल शासक औरंगजेब ने दीवार में चुनवा दिया।
इसके बाद गुरु गोविंद सिंह ने भी शहादत दी। सभा की अध्यक्षता सरजीत सिंह ने
की।
इस मौके पर सर्वेश कश्यप, छोटेलाल गौतम, मूलचंद, मनोज राजवंशी, अग्रेश
पाल, लालमन मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर गयाबक्श पाल, कमलेश
राजवंशी, नरवीर गौतम, मेवाराम गौतम, संतन गौतम आदि मौजूद थे।