फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला फीता बांध बैंक कर्मियों ने किया काम

Mon, 05 Jan 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन पुनरीक्षण की मांग को लेकर कई दिनों से आंदोलित बैंक कर्मियों ने सोमवार को सांकेतिक ढंग से विरोध जताया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंक कर्मिंयों ने काला फीता बांध कर काम किया और सरकार तथा बैंक प्रबंध तंत्र की नीतियों का विरोध किया।
विज्ञापन


इस दौरान बैंक कर्मियों ने वेतन पुनरीक्षण की मांग पूरी न होने की दशा में राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने की चेतावनी भी दी। मिली जानकारी के अनुसार, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की हरदोई इकाई ने वेतन पुनरीक्षण की मांग को सांकेतिक ढंग से विरोध प्रदर्शन किया।

बैंक कर्मचारियों ने काला फीता बांध कर कार्य पूरा किया और सरकार तथा बैंक प्रबंध तंत्र के विरुद्ध अपनी नाराजगी जाहिर की। फोरम के संयोजक आरके पांडेय ने कहा कि वेतन पुनरीक्षण की बैंक कर्मी काफी समय से मांग करते आ रहे हैं, पर सरकार और बैंक प्रबंध तंत्र द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में अब सरकार और प्रबंध तंत्र के खिलाफ हड़ताल की जाएगी। बताया कि सात जनवरी को बैंक कर्मी एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे, लेकिन इसके बाद 21 से 24 जनवरी तक चार दिन और उसके बाद 16 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल की जाएगी।

वेतन पुनरीक्षण के लिए सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक आफ इंडिया, सेंट्रल बैंक, इलाहाबाद बैंक, यूनियन बैंक सहित डेढ़ दर्जन बैंकों की 125 शाखाओं में अधिकारी और कर्मचारियों ने काला फीता बांध कर काम किया। इस मौके पर स्थानीय फोरम चेयरमैन मनोज सिंह, अजय मेहरोत्रा, क्षितिज पाठक, वेद प्रकाश पांडेय, वर्षा मेहरोत्रा व गोपाल सक्सेना मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें