फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने व्यय धनराशि का ब्यौरा तलब किया

Fri, 10 Jun 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
निरीक्षण करते सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। सीडीओ ने जनपद के किसानों के लिए संचालित योजनाओं के लिए आए बजट और उन पर विभिन्न मदों में व्यय की राशि का ब्यौरा तलब कर लिया। उन्होंने गुरुवार को कृषि प्रसार भवन का निरीक्षण किया। कृषि फार्म का निरीक्षण के बाद योजनाओं का ब्यौरा मांगा।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी टीके शिबु ने दोपहर को करीब डेढ़ बजे बिलग्राम चुंगी स्थित कृषि प्रसार भवन पहुंचे। परिसर में स्थित भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम व द्वितीय और कृषि रक्षा अधिकारी के कार्यालय का भी जायजा लिया। कृषि प्रसार भवन कार्यालय पहुंच कर मुख्य विकास अधिकारी ने उप निदेशक कृषि बृजेश चंद्रा से किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी ली, जिसमें डीडी कृषि ने डीबीटी योजना और अन्य योजनाओं के बारे में बताया।

डीडी कृषि ने वित्तीय वर्ष 16-17 की योजनाओं की जानकारी दी। लेकिन सीडीओ ने वर्ष 15-16 की योजनाओ की जानकारी मांगी। जिसके जवाब से वह संतुष्ट नहीं हुए। सीडीओ ने बीते वर्ष की योजनाओं से संबंधित फाइल और योजाओं पर मदवार व्यय धनराशि का ब्यौरा तलब कर लिया। पूरा ब्यौरा कार्यालय मंगवाया और इसके बाद कृषि फार्म का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें