फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएम खराब होने से उपभोक्ता परेशान

Thu, 27 Aug 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक की स्टेशन रोड स्थित मुख्य शाखा में लगाई गई कैश डिपाजिट मशीन सीडीएम कई दिनों से खराब है। इस कारण ग्राहकों को खातों में रकम जमा करने के लिए काउंटरों पर लाइन लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि काउंटरों पर ग्राहकों से सीडीएम से पैसा जमा करने पर जोर दिया जाता है, जबकि सीडीएम खराब है। ऐसे में ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एसबीआई ने ग्राहकों को एटीएम से 24 घंटे पैसे निकालने की तर्ज पर 24 घंटे सीडीएम के माध्यम से खाते में नगदी जमा करने की सुविधा दी थी। सीडीएम में कभी जमा होने वाले पैसे की रसीद नहीं मिलती तो कभी नेटवर्क होने से ग्राहक परेशान हैं।
विज्ञापन


बुधवार को सीडीएम के बंद होने की सूचना भी चस्पा कर दी। ग्राहकों ने मामले की शिकायत ब्रांच हेड से की। ब्रांच हेड अशोक चंद्रा ने बताया कि वे आज बैंक के कार्य के सिलसिले में जिले से बाहर हैं। इस मामले को लेकर त्वरित संभव कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें