घंटाघर रोड स्थित इंडियन बैंक की शाखा में सोमवार को
ग्राहक गोष्ठी में बैंक अफसरों ने बैंकिंग सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी
देते हुए ग्राहकों से एफडी, आरडी सहित अन्य बचत योजनाओं एवं सामाजिक
सुरक्षा योजना के तहत बीमा योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
ग्राहकों
ने सीसी लिमिट, होम लोन तथा आनलाइन ओडी, एफडी क्रिएशन की सुविधा प्रदान
करने की मांग की गई। बैंक अफसरों ने ग्राहकों से फ ीड बैंक फार्म भी भरवाए
तथा आश्वासन दिया कि जल्द ही लोन संबंधी सेवाएं त्वरित गति से मिलेगी।
उपशाखा प्रबंधक पूनम वर्मा ने इंटरनेट बैंकिंग के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन
की सेवा के बारे में जानकारी दी।
कहा कि होम लोन एवं पर्सनल लोन के साथ ऋण
साख सीमा सीसी के लिए भी जल्द तेजी के साथ कार्य शुरू होेंगे। धीरेंद्र
कुमार ने बचत खाता, चालू खाता एवं इंटरनेट व एटीएम बैंकिंग की जानकारी दी।
कुशल कुमार ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर अनोज अग्रवाल, मदन पाल, पंकज
सिंह, अमित गुप्ता आदि मौजूद थे।