फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में पुलिस की गोली से गोतस्कर घायल, गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गोली से घायल शादाब कुरैशी। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बुधवार की आधी रात के बाद पाली थाना क्षेत्र में गोतस्करों और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से एक गोतस्कर घायल हो गया, जबकि उसके छह साथी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से एक बाइक, एक तमंचा, दो कारतूस, दो खोखा के अलावा आठ गोवंश भी बरामद किए हैं। घायल गोतस्कर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रात 12 बजे गश्त के दौरान पाली थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर को सूचना मिली कि ईदगाह के पीछे मोहम्मद शमी के बाग के पास कुछ गोकश मौजूद हैं। कुछ गोवंश भी मौके पर हैं।
सूचना पर थानाध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ छापा डाला। पुलिस को देखकर गोकशों ने फायरिंग शुरू कर दी तो थानाध्यक्ष ने भी मोर्चा संभाल लिया।
पुलिस की गोली लगने से शादाब कुरैशी (24) पुत्र नसीब निवासी मोहल्ला शेखसराय पाली घायल हो गया। उसके गिरते ही उसके अन्य साथी फरार हो गए। शादाब के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने आनन-फानन ही उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि शादाब के पास से एक तमंचा, दो खोखा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि शानू कुरैशी पुत्र नसीब, नेकअली पुत्र हबीब, नन्हें पुत्र नबीउल्ला, मुबारक पुत्र हबीब, बबलू पुत्र रहमत और रशीद फरार हो गए। मौके पर काटने के लिए ले जाए गए आठ गोवंश भी बरामद हुए हैं।
शादाब और उसके भाई पर दर्ज हैं कई मामले
मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किए गए शादाब पर पाली थाने में कई मामले दर्ज हैं। थानाध्यक्ष के मुताबिक, शादाब पर 12 मामले दर्ज हैं, उसके भाई शानू पर भी पाली थाने में 23 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा मुबारक पर दो, बबलू पर नौ और रशीद व नेकअली पर छह-छह मामले दर्ज हैं। नन्हें पर भी दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें