फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से 5 लाख के जेवर समेत नगदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। चोरों ने बुधवार की रात बरौना गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक के ताला बंद मकान समेत दो अन्य घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोर तीनों घरों से लगभग 20 हजार रुपये की नगदी समेत पांच लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। तीनों पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बरौना गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक अशर्फीलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार की रात वह परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। घर में ताला पड़ा हुआ था। बताया कि देर रात घर में घुसे चोरों ने कमरे में घुस कर अलमारी का ताला तोड़ दिया। अलमारी का ताला तोड़ने के बाद चोरों ने अंदर रखी सोने की झुमकी, चैन, मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी की पायल, पीतल के बर्तन व दो एलसीडी चोरी कर लिए। बताया कि सुबह वापस आने पर उन्हें घटना का पता चला। पड़ोस में रहने वाली बिटोली देवी पत्नी छंगा ने बताया कि वह भी घर में ताला डालकर रिश्तेदारी में गई थी।
चोरों ने उनके घर में घुसकर बक्से में रखे 20 हजार रुपये नगद, सोने की झुमकी, मांग बेदी, मंगलसूत्र, सोने का फूल, सोने की सुई, चांदी की चोटिला, कमर बेदी, पायल, बिछिया, पीतल के बर्तन आदि चुरा लिए। बताया कि उन्हें भी सुबह वापस आने के बाद ही घटना का पता चला। वहीं पड़ोस में रहने वाली सुखरानी पत्नी सुरेश ने बताया कि बुधवार को घर के सदस्य रिश्तेदारी में गए हुए थे। अकेली होने के चलते वह पड़ोसी के घर में सोने चली गई थीं।
विज्ञापन

बताया कि घर में घुसे चोरों ने कमरे मेें बक्से में रखी सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, चांदी की पायल दो जोड़ी, कंगन व पीतल के बर्तन चुरा लिए। सुबह घर जाने मपर घचना का एपता चला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पीड़ितों की ओर से संयुक्त तहरीर मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें