फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से नहीं निकला कैश, परेशान रहे ग्राहक

Tue, 25 Apr 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के एटीएम का गिरा शटर - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। आरबीआई से सोमवार को बैंकों को कैश नहीं मिल पाया है। इसके चलते शहर के अधिकतर एटीएम के शटर डाउन रहे। इससे परेशान लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर दौड़ लगाते रहे।
विज्ञापन


पुलिस लाइन के सामने एसबीआई शाखा के एटीएम में कैश नहीं था। कुछ देर एटीएम खुला रहा इसके बाद शटर डाउन कर दिया गया। यही हाल सिनेमा चौराहा पर लगे एसबीआई के एटीएम का भी था।

यहां पर भी कैश नहीं था। सिनेमा रोड के एचडीएफसी बैंक के एटीएम का भी शटर बंद था। यहां आए लोग कैश का इंतजार करते दिखाई दिए। लोग एटीएम का शटर बंद होने पर झाकते दिखाई दिए।
विज्ञापन


सुधीर, राजेश, मुकेश सिंह ने बताया कि शहर में लगे एसबीआई के किसी भी एटीएम से कैश नहीं निकल रहा है। अधिकतर एटीएम के शटर डाउन है।

उधर एसर्बीआई के मुख्य शाखा प्रबंधक राकेश चंद्रा ने बताया कि आरबीआई को डिमांड भेजी गई थी, लेकिन सोमवार को आरबीआई से कैश नहीं मिला था। इसके चलते एटीएम में कैश नहीं डाला जा सका है। 

बैंक हेडक्वार्टर के अधिकारियों ने बैंक अधिकारियां को पत्र भेजकर कैशलेस को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। साथ ही 30 अप्रैल तक सभी बैंक खातों को आधार से लिंक कराने के निर्देश दिए गए हैं। 

एलडीएम नवीन चंद्रा ने बताया कि आरबीआई और बैंक हेडक्वाटर के अधिकारियों की ओर से लगातार पत्र भेजे जा रहे है कि बैंक खातों को आधार से जोड़ा जाए और लोगों को कैशलेस व्यवस्था से जोड़ा जाए।

उन्होंने बताया कि इसको लेकर सभी बैंक अधिकारी प्रयासरत है। बैंक खातों को आधार से लिंक कराने का काम चल रहा है। उन्होंने बैंक खाताधारकों से कहा है कि  वह अपने अपने खातों को 30 अप्रैल तक आधार से लिंक करा लें, अन्यथा उनके खातों से लेनदेन प्रभावित हो सकता है।

उन्होंने कैश की समस्या के बारे में बताया कि आरबीआई से 12 दिन से बैंक को पैसा नहीं मिला है। इसके चलते दिक्कत हो रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग अपने अपने खातों को आधार और मोबाइल नंबर से जोड़े। इसके बाद उनका मोबाइल ही उनका बैंक बन जाएगा। वह कैशलेस लेनदेन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें