फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार 50 फिट गहरी खाई में गिरी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में शाहजहांपुर मार्ग पर मियांपुर पुल के पास मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर 50 फिट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला सुलेमानी निवासी मुकीम (27) पुत्र मोहम्मद नबी तीन भाइयों में बड़ा था। वह कार चलाकर पिता की मदद करता था। मोहम्मद नबी ने बताया कि मंगलवार की शाम मुकीम कार की सर्विस कराने हरदोई जा रहा था। रास्ते में बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में शाहजहांपुर मार्ग पर मियांपुर पुल के पास अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी।
कार अनियंत्रित होकर पुल के पास 50 फिट गहरी खाईं में जा गिरी। वह घायल हो गया। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां परिजन भी आ गए। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात शव लेकर आए परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ राकेश आनंद ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें