फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर से नगदी-जेवरात समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
बाग में चोरों द्वारा फेंके गए जेवरात के खाली डिब्बे देखती पुलिस। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
माधौगंज। थाना क्षेत्र के पिपरावां गांव में शुक्रवार रात चोरों ने किसान के घर से हजारों रुपये और जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरावां निवासी श्याम सिंह के घर पर शुक्रवार रात छत से जीने के रास्ते चोर घुस गए। रसोई में रखी चाबियों से कमरों के ताले खोलकर अलमारी में रखे 40 हजार रुपये, एक हार, एक जोड़ी झाले, सोने की चेन, पांच अंगूठियां व छह जोड़ी पायल चुरा ले गए। शनिवार सुबह कमरों के ताले खुले देखकर पीड़ित के होश उड़ गए।
विज्ञापन

उसने यूपी 112 सूचना दी। पुलिस को मकान से कुछ दूर बाग में जेवर के खाली डिब्बे मिले हैं। पीड़ित थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सुव्रत नारायण त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें