फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से नगदी जेवरात मिले गायब,अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के करीमनगर मार्ग पर कार में जले मिले दो नर कंकालों के मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच मेें मृतक वृद्ध के घर से जेवर व नकदी गायब होने की बात सामने आई है। वहीं पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या कर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को खुलासे का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बुधवार को करीमनगर स्थित बाग में कार जली मिली थी। कार में दो नर कंकाल पड़े मिले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की थी। मोहल्ला बाजार संभा निवासी अमित शर्मा ने नर कंकाल भाई आनंद व पड़ोसी निर्मल शर्मा के होने का बात कही थी। गुरुवार को दोनों कंकालों का पोस्टमार्टम कराया गया था। इधर निर्मल के बेटे पवन के आने पर पुलिस ने उसका बंद मकान खुलवाया। मकान में खून के छींटे पड़े मिले थे। फोरेंसिक टीम ने जांच की थी। निर्मल शर्मा की पत्नी महेश्वरी ने बताया कि पति की वासितनगर तिराहे पर सराफा की दुकान है। घर में जेवर का खाली बैग मिला था। नकदी व जेवर चोरी होने की बात कही है।
उनके दो बेटे एयरफोर्स में तैनात हैं। वह कुछ दिन पूर्व बेटों के पास गईं थीं। उसका पति घर में अकेला था। बताया कि पड़ोसी आनंद के साथ पति के अच्छे संबंध थे। बेटे पवन ने बताया कि गाड़ी मेरी है। पवन ने दी तहरीर में बताया कि अज्ञात लोगों ने उसके पिता व पड़ोसी की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए कार में आग लगा दी। इसके बाद कार को बाग में खड़ा कर दिया था। पवन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं एसपी राजेश द्विवेदी ने तीसरे दिन निर्मल शर्मा के घर की जांच की। एसपी ने बताया कि सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें