फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सिविल इंजीनियर के बंद मकान से नकदी-जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चरौली में चोरों ने सिविल इंजीनियर के बंद मकान को निशाना बनाया। मकान मालिक का दावा है कि बृहस्पतिवार देर रात चोर छह हजार रुपये और ढाई लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। वह पांच घंटे के लिए घर से बाहर गए थे। इस दौरान चोरी हुई है।
मूल रूप से शहर के आजाद नगर निवासी सिविल इंजीनियर आशीष कुमार देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चरौली में रहते हैं। उनका मकान लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। आशीष ने बताया कि उनकी ससुराल लखीमपुर जनपद के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के ग्राम कुइयां मदारपुर में है। शादी में शामिल होने के लिए पत्नी रीना देवी 10 फरवरी को मायके गई थी। वह बृहस्पतिवार रात साढ़ आठ बजे सीतापुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में गए थे। वह मुख्य गेट में ताला डाल कर गए थे। देर रात 1:10 बजे वह वापस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताला टूटा पड़ा था। कमरे के अंदर कपड़े फैले मिले। अलमारी और उसका लॉकर खुला मिला। पुलिस को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। आशीष के मुताबिक, ज्यादातर आभूषण पत्नी साथ ले गई थी। कोतवाल हरिनाथ यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें