फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो मकानों से नकदी-जेवर चोरी

Mon, 01 Apr 2024 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहंदर (हरदोई)। कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज में चोरों ने दो घरों को निशाना बना लिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच की। नकदी और जेवर चोरी होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

गौसगंज कस्बे के मोहल्ला गोपालगंज निवासी रशीद की कपड़े की दुकान है। सोमवार रात उनकी पत्नी शीबा घर में अकेली सो रही थीं। रशीद पड़ोस में ही प्लाट में सो रहे थे। रात लगभग दो बजे चोर घर के पिलर से छत पर चढ़ गए। जीने से उतरकर कमरे का ताला तोड़ दिया। अलमारी में रखे जेवर और 40 हजार रुपये निकाल ले गए।
इसके बाद गौसगंज के ही मोहल्ला कटरा निवासी प्रभु के मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। यहां चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखी पायल, बेहसर, बिछिया, अंगूठी और 12 हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी उन्हें सुबह हुई तो पुलिस को सूचना दी। कासिमपुर थानाध्यक्ष रामलखन ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें