फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सेंध लगाकर दो दुकानों से 1.40 लाख की नकदी-सामान चोरी

विज्ञापन
फोटो-03- दुकान के पीछे दीवार में लगी सेंध और बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थानाक्षेत्र के मिश्राखेड़ा चौराहे पर शनिवार रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। दुकानों के पीछे की दीवार काटकर नकदी और सामान चोरों ने पार कर दिया। खास बात यह है कि घटनास्थल से महज 20 मीटर दूर होमगार्ड की तैनाती भी थी।
विज्ञापन

हरिगवां निवासी रवि गुप्ता की मिश्राखेड़ा में कपड़ों की दुकान है। शनिवार रात आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगा दी। यहां से अंदर घुसे चोरों ने 30 हजार रुपये, रेडीमेड कपड़े और थान का कपड़ा चोरी कर लिया। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 70 हजार रुपये है। सुरजापुर निवासी केशनू प्रसाद यादव की इलेक्ट्रॉनिक शॉप भी मिश्राखेड़ा चौराहे पर है।
शनिवार रात आठ बजे वह भी दुकान बंद कर घर चले गए थे। दुकान के पीछे दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने पांच एलसीडी, तीन होम थिएटर, तीन सोलर प्लेट व कुछ अन्य सामान चोरी कर लिया। यहां से भी चोर लगभग 70 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मौके से फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए हैं। प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें