चोरी के बाद दुकान में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : HARDOI
सांडी। चोरों ने रविवार रात सदर बाजार में संचालित कॉस्मेटिक की दुकान से नकदी व सामान चुरा लिया।
कस्बा निवासी पवन देवल की सदर बाजार में मस्जिद के पास कॉस्मेटिक की दुकान है। रविवार देर रात चोरों ने दुकान पिछले हिस्से में लगी टिन की चादर काट दी। चोरों ने नकदी व अन्य सामान चुरा लिया। सोमवार सुबह आसपास के लोगों से घटना की जानकारी मिलने के बाद पवन मौके पर पहुंचा। उसने बताया कि चोर दुकान में रखे 10 हजार रुपये, नोटों की माला व कॉस्मेटिक के सामान समेत लगभग एक लाख का सामान चुरा ले गए। पवन ने थाने पहुंचकर पुलिस को दी तहरीर दी। एसओ गंगा प्रसाद यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
व्यापारियों में नाराजगी
चोरी की घटना के बाद व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि इससे पहले भी कई चोरियां हो चुकी हैं, जिनका पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। कुछ दिन पहले ग्राम बखरिया में कटरा बिल्हौर मार्ग पर स्थित बिल्डिंग मैटेरियल व टेंट की दो दुकानों में, 20 नवंबर को सरामुल्लागंज में, 23 नवंबर को रामगोपाल की मिठाई की दुकान में व 28 नवंबर को सदर बाजार में दुकान में चोरी हुई थी। अब तक इनका खुलासा नहीं हुआ है।