फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: देवर-भाभी से लूटपाट में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरेला (महोबा)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर परथनिया गांव के पास तमंचे के बल पर बाइक सवार देवर-भाभी के साथ हुई लूटपाट की घटना में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।
गौरतलब है कि थाना खरेला के कुआं खेड़ा गांव निवासी आशीष यादव अपनी भाभी रश्मि को उसके मायके तुन्ना गांव छोड़ने जा रहा था। तभी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन पर परथनिया गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए तमंचा दिखाकर बाइक रोक ली थी। बाइक रुकते ही बदमाशों ने महिला की गोद से बच्ची को छीनकर तमंचे के बल पर तीन हजार की नकदी, सोने के आभूषण और मोबाइल लूट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष शिल्पी शुक्ला का कहना है कि घटना के खुलासे के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें