फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लेखपाल पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Sat, 29 Mar 2025 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़ित पक्ष से दहेज में 40 लाख रुपये मांगने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरपालपुर। सवायजपुर तहसील के हरपालपुर में तैनात लेखपाल राहुल शुक्ला पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के मलौथा गांव निवासी रलेश चंद्र मिश्रा ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि चार माह पहले उसने पुत्री की शादी राहुल मिश्रा के साथ तय की थी। दहेज में पांच लाख नकद दिए जा चुके हैं। 15 लाख रुपये और देने हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि लेखपाल राहुल शुक्ला अपनी बहन की शादी के बाद खुद के विवाह करने की बात कहकर प्रिया को शादी का झांसा देता रहा। वह फोन पर बातचीत व व्हाट्सएप पर चैटिंग भी करता रहा। जिसकी रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। युवती के पिता ने बताया कि उसके कोई पुत्र नहीं है। दो बेटियाॉं हैं। आरोप है कि लेखपाल उसकी पूरी संपत्ति अपने नाम बैनामा कराना चाहता था। उसने वसीयत करने की बात कही थी। लेखपाल शादी करने से मुकर गया। वह दहेज में 40 लाख रुपये की मांग कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज का मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें