फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह कर्मियों पर गिरेगी गाज

Fri, 04 Sep 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
वजन दिवस के दोनों चरणों को सफलता पूर्वक पूरा करने को प्रशासन ने कड़े दिशा निर्देश दिए हैं। वजन दिवस में लगाए गए सेक्टर प्रभारी सहित ग्राम व वार्ड प्रभारी द्वारा कर्तव्य का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। उधर, सीडीओ ने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पर सीडीपीओ को सेवा समाप्ति की चेतावनी दी और कार्य में लगे कर्मियों को भी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अतिकुपोषित बच्चों को चिह्नित करने के लिए पूरे प्रदेश वजन दिवस मनाया जा रहा है। सात सितंबर व 10 सितंबर को वजन दिवस एक साथ मनाकर बच्चों का वजन नापा जाएगा। वजन दिवस के लिए जनपद में भी सारी कार्रवाई हो गई है। 191 सेक्टर प्रभारी व 1156 ग्राम सभा व वार्ड प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है।

इसमें सात सितंबर को 10 परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केंद्रों पर तथा 10 सितंबर को अवशेष 10 परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन होगा। वजन कराने संबंधी प्रशिक्षण सेक्टर व ग्राम सभा प्रभारियों को एक व तीन सितंबर को दिया जा चुका है। ऐसे में अब वजन करवाकर लाल श्रेणी के बच्चों को चिह्नित करना ही रह गया।
विज्ञापन


वजन दिवस को प्राथमिकता देते हुए सीडीओ विजय गुप्ता ने दायित्वों का निर्वहन न करने वाले अफसर, कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि जो लाल श्रेणी के बच्चों को चिह्नित करने में लापरवाही बरतेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

सीडीपीओ को उन्होंने लापरवाही करने व ड्यूटी न करने पर सेवा समाप्ति की चेतावनी दी। साथ ही ऐेसे अफसर जो निर्धारित ड्यूटी नहीं करेंगे, उन पर आरोप तय करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी। उधर, वजन दिवस को सफल बनाने की डीएम रमेश मिश्र ने अपील की है।

डीएम ने कहा कि सीएम ने राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य वजन दिवस सात व 10 सितंबर को मनाया गया जाएगा। कहा कि सात सितंबर को ब्लाक संडीला, कछौना, बेहंदर, सुरसा, हरियावां, टड़ियावां, शाहाबाद, माधौगंज, सांडी व भरखनी तथा 10 सितंबर को भरावन, कोथावां, अहिरोरी, बावन, पिहानी, टोडरपुर, मल्लावां, बिलग्राम, हरपालपुर तथा हरदोई शहर में अभियान चलाया जाएगा।

जिसमें जिले के सभी प्रधान, सभासद, युवक व महिला मंगलदल, समिति एवं स्वयं सहायता समूह प्राथमिकता से गांव, मोहल्ला व क्षेत्र के शून्य से पांच वर्ष के बच्चों का वजन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें