हरदोई में अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का कार्य आरंभ होने के बाद कारसेवकों के सम्मान का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला मुख्यालय पर कारसेवा में शामिल रहे दो वरिष्ठजनों को सम्मानित किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने घोषणा की थी कि राममंदिर आंदोलन के दौरान सक्रिय भूमिका निभाने वाले जिले के कारसेवकों को सम्मानित किया जाएगा। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ने वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह खितौली को जिला कार्यालय पर अंगवस्त्र पहनाकर मुंह मीठा कराया।
इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने विश्वहिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष सोमेंद्र अग्रवाल के रेलवेगंज स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें भी सम्मानित किया। भाजपा के जिला मंत्री अजय कुमार ने कछौना में बाबूराम कन्नौजिया को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।