फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने सराफा से जेवर भरा बैग लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बावन (हरदोई)। लोनार कोतवाली के निकट स्थित ज्वैलरी की दुकान बंद कर घर जा रहे सराफ से कार सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने बाइक और डेढ़ लाख के जेवरों से भरा बैग लूट लिया। बाइक मौके पर छोड़कर लुटेरे भाग गए। सीओ हरपालपुर ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के करीब स्थित पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

बावन कस्बा निवासी सत्यम पुत्र महेंद्र पाल की ज्वैलरी की दुकान लोनार में कोतवाली के पास है। सत्यम की मानें तो मंगलवार देर शाम वह दुकान बंद कर बाइक से वापस बावन जा रहा था। हरदोई सवायजपुर मार्ग पर रेशम फार्म के निकट हरदोई की ओर से आई वैगन आर कार उसके पास रुक गई तो उसे बाइक रोकनी पड़ी।
सत्यम ने बताया कि कार से दो नकाबपोश उतरे और उन्होंने तमंचा दिखाकर बाइक छीन ली। इसके बाद दो अन्य युवक उतरे और जेवरों से भरा बैग छीन लिया। उसकी बाइक मौके पर ही छोड़ सभी कार से फर्रुखाबाद की ओर भाग गए। शोर मचाने पर भीड़ लग गई और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सीओ हरपालपुर राकेश वशिष्ठ ने सत्यम से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें