फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, नानी की मौत

विज्ञापन
फोटो- 16- राजरानी। फाइल फोटो
विज्ञापन
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र में भैनगांव के पास बृहस्पतिवार शाम को तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार वृद्धा समेत बेटा और नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। जबकि, घायल बेटे और नाती को परिजन शुक्रवार को निजी अस्पताल ले गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

रायपुर निवासी राजरानी (70) सोमवार को अपने बेटे बालकराम (40) के साथ सीतापुर के नैमिषारण्य क्षेत्र स्थित बीबीपुर गांव गई थीं। जन्माष्टमी के कारण बृहस्पतिवार देर शाम वह अपने गांव वापस जा रही थीं। बालकराम का भांजा अरुण (25) बाइक से उन्हें और राजरानी को गांव छोड़ने जा रहा था। भैनगांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार को अनियंत्रित होते देख अरुण ने बाइक सड़क किनारे रोक ली। इसके बाद भी कार ने बाइक में टक्कर मारदी। टक्कर लगने से बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी कोथावां पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में देर रात लगभग 11 बजे राजरानी की मौत हो गई। बालकराम और अरुण को परिजन शुक्रवार दोपहर निजी अस्पताल ले गए। कोतवाल कौशलेश सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी है। कार चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

फोटो- 16- राजरानी। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें