फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कार ने बाइक सवार ममेरे भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बाइक सवार ममेरे भाइयों को सांडी मार्ग पर राजेपुर गांव के पास कार ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने कार सवार लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के ककेड़ी निवासी रईस (30) लखनऊ में एक प्राइवेट अस्पताल में कर्मचारी था। शनिवार को वह गांव आया था और दोपहर में खरीदारी करने हरदोई आ गया था। साथ में उसका ममेरा भाई आफाक (26) भी था। दोनों खरीदारी करने के बाद बाइक से देर रात वापस गांव जा रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-सांडी मार्ग पर राजेपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से रईस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आफाक घायल हो गया। आफाक का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मृतक सात भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना करने वाली कार और इस में सवार लोगों को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन



नशे में थे कार सवार
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक कार सवार नशे में थे। कार से शराब और बियर की खाली केन भी मिली हैं। इसके अलावा नमकीन के पैकेट भी मिले हैं। कार सवार लोग एक शादी में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें