फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लगी आग, बाल बाल बचे सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़ी चांदखां के निकट कार में आग लग गई। कार सवार पांचों लोग धुआं उठने पर ही कार से उतर गए। इस कारण वे लोग बच गए। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मशक्कत कर आग बुझाई।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थानाक्षेत्र के ग्राम सबीरपुर निवासी हरि सिंह चौहान, मनोज चांदनी, विवेक और संदीप कार से दिल्ली जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में कार का चैंबर फट गया और मोबिल निकल गया।
इससे इंजन का तापमान बढ़ जाने से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलते देख चालक संदीप ने कार रोक दी। सभी लोग कार से उतर गए। इसके बाद कार में आग लग गई।
मौके पर पहुंची यूपी 112 की पुलिस टीम ने चठिया स्थित अग्निशमन केंद्र को सूचना दी तो विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। काफी देर मशक्कत करने के बाद आग को काबू में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें