संडीला। कस्बे के सराफा बाजार के पास से गुरुवार की दोपहर जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। कार चालक तुरंत कार खड़ी कर भाग गया। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। आस पास के लोगों ने पानी डाल कर आग बुझाने की कोशिश की मगर गैस किट लगी होने से आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे बाजार में अफरातफरी मच गई।
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी । फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। तब कार लगभग पूरी तरह जल गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि कार में गैस किट कंपनी फिटेड थी या फिर जुगाड़ कर लगवाई गई थी।