ोटो-31- अनियंत्रित होने के बाद सड़क किनारे मिट्टी में धंसा मौरंग भरा ट्राला। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
माधौगंज। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में मौरंग लदा डंपर पुलिया तोड़कर सड़क की ओर लटक गया। दुर्घटना में ट्रक चालक, क्लीनर और राहगीर बाल-बाल बच गए।
डंपर हमीरपुर से मौरंग लादकर शाहजहांपुर जा रहा था। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर रुदामऊ के निकट पावर हाउस के पास बिलग्राम की ओर से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में डंपर अनियंत्रित हो गया। सड़क किनारे ट्राला उतरने से जमीन धंसने लगी और डंपर पुलिया की रेलिंग में लटक गया। चालक देवेंद्र व क्लीनर माया प्रकाश को हल्की चोटें आई हैं।