फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Tue, 26 Apr 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के अटवा असिगांव के पास सोमवार की शाम को बाइक और लग्जरी गाड़ी की टक्कर में दो बाइक सवारों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेवादा गांव में अपनी रिश्तेदारी में एक विवाह समारोह में सम्मलित होने जा रहे तीन युवकों की इनोवा कार से हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर अटवा असिगांव के पास टक्कर हो गई।

जिसमें बाइक पर सवार पवन (28) पुत्र हिमांचल निवासी थारा इठखोलिया थाना सुरसा, योगेश (22) पुत्र विक्रम निवासी बकहर कोतवाली बिलग्राम की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार वासुदेव (35) पुत्र सीताराम निवासी ओदरा नेवलिया थाना सुरसा गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें