फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंपों पर कब्जा, सबमर्सिबल से जोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पाली नगर के सार्वजनिक हैंडपंपों पर भी लोग कब्जा कर सबमर्सिबल पंप से जोड़ रहे हैं। हैंडपंप व पाइप लाइन के सहारे नगर पंचायत पाली पानी की आपूर्ति करती है।
विज्ञापन

नए पुराने मिलाकर नगर में 131 हैंडपंप लगे हुए हैं, जिनमें दर्जनों हैंडपंपों पर दबंगों ने सबमर्सिबल डाल कर पानी पर कब्जा कर रखा है। स्थानीय लोगों ने इन्हें कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि नगर में स्थानीय लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। पाली नगर की आबादी लगभग 20 हजार के आसपास है। लगभग आधी आबादी को नगर पंचायत हैंडपंप व पाइप लाइन से पानी मुहैया कराता है।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने नगर को 13 वार्डों में विभाजित कर रखा है। हर वार्ड में जरूरत के हिसाब से हैंडपंप लगे हुए है। कुछ हैंडपंप ऐसे भी है जिन पर दबंगों का कब्जा है, जिसके कारण लोगों को हैंडपंप से पानी नहीं मिल पा रहा है।
वही दूसरी तरफ बड़ी मस्जिद के पास कुछ दबंग ऐसे भी है जिन्होंने हैंडपंप के ऊपरी हिस्से को हटाकर सबमर्सिबल डाल रखा है। साथ ही ऊपर से इंटरलॉक बिछवा दी, जिससे किसी को पता ही नहीं चलता है कि वहां पर हैंडपंप भी है।
पानी संकट के लिए जूझ रहे लोगों के लिए यह दबंगई पीड़ादायक है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदारों की मिलीभगत से ये सबमर्सिबल हैंडपंपों में डाला गया है, जिसके चलते कभी भी इन दबंगों पर कार्रवाई नहीं की गई।
प्रशासन को जल्द से जल्द इन हैंडपंपों को कब्जा मुक्त कराना चाहिए, जिससे स्थानीय लोगों को गर्मी में सहूलियत मिल सके।
सवायजपुर एसडीएम स्वाती शुक्ला ने बताया कि जिन्होंने भी सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल डाल रखे हैं, उनसे कब्जा मुक्त कराया जाएगा। एक हफ्ते में ऐसे लोगों को चिह्नित करके उन पर कार्रवाई की जाएगी।
बोले लोग
सरकारी हैंडपंप आम आदमी की सुविधा के लिए लगाए जाते है, लेकिन लोग सबमर्सिबल डालकर कब्जा कर लेते है, जिसके कारण लोगों को परेशानी होती है।
- मुकेश कुशवाहा।
सरकारी हैंडपंपों पर अधिकारियों की अनदेखी के चलते दबंग कब्जा कर लेते है। हैंडपंप से सबमर्सिबल को हटवाना चाहिए।
-ज्ञानू त्रिवेदी
सरकारी हैंडपंपों पर लगे सबमर्सिबल हटवाकर उनको आम आदमी के लिए उपलब्ध कराया जाए। जो लोग ऐसा करते हैं उन पर एफआईआर होनी चाहिए।
-राहुल।
सरकारी हैंडपंप से सबमर्सिबल नहीं हटवाए गए तो गर्मियों में और अधिक परेशानी होगी। गर्मी में पानी की मांग कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है, जिम्मेदारों को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

- यासीन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें