फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में कांवरिए की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर शाम बाईपास के पास पैर फिसलने से कांवरिया ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम रेढ़ापुरवा निवासी ज्ञान सिंह (22) पुत्र राजेंद्र सिंह अविवाहित था। वह तीन भाइयों में छोटा था। परिजनों के मुताबिक रविवार को गांव से कांवरियों का जत्था ट्रैक्टर-ट्राली से कांवर भरने बिलग्राम के राजघाट जा रहा था। साथ में ज्ञान सिंह भी गया था। रास्ते में बिलग्राम बाईपास पर चालक कमलेश ने ट्रैक्टर रोक दिया। कांवरिये लघुशंका करने चले गए। उनके लौटने पर चालक ने ट्रैक्टर आगे बढ़ा दिया। ज्ञान सिंह पीछे ही छूट गया। उसने भागकर ट्राली के टूल बाक्स पर चढ़ने का प्रयास किया लेकिन पैर फिसलने से वह ट्राली के नीचे आ गया। उसे ट्राली से गिरता देख कांवरियों ने शोर मचाकर ट्रैक्टर रुकवाया।
गंभीर रूप से घायल ज्ञान को कांवरियों ने सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह परिजनों ने शहर कोतवाली में सूचना दी। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जंजीरों की बैरिकेडिंग से फिर समस्या
हरदोई। जिला अस्पताल में बाहरी वाहनों को रोकने के लिए जंजीरों से की गई बैरिकेडिंग सोमवार को मृतक ज्ञान सिंह के परिजनों के लिए मुसीबत बन गई। पुलिस ने ज्ञान का शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों को शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाना था। मृतक के पिता राजेंद्र ने बताया कि उसने अस्पताल के बाहर खड़े निजी शव वाहन को किराये पर लिया। चालक शव वाहन लेकर अंदर पहुंचा। मोर्चरी तरफ जाने वाले रास्ते में लगी जंजीरों में ताला पड़ा था। इस पर चालक ने वाहन खड़ा कर दिया। जंजीर का ताला खुलने का इंतजार करने लगा। काफी देर इंतजार करने के बाद उसने कर्मचारियों से ताला खुलवाने की बात कही। कर्मचारियों ने अंदर शव वाहन नहीं जाने की बात कही। इसके बाद चालक ने वाहन को अस्पताल के बाहर लाकर खड़ा कर दिया। इस दौरान परिजनों को अस्पताल से शव निकालने में एक घंटे जद्दोजहद करनी पड़ी। आखिरकार परिजन अस्पताल की व्यवस्था को कोसते हुए स्ट्रेचर पर शव लादकर अस्पताल से बाहर लाए। सीएमएस डॉ. एके शाक्य ने बताया कि वह लखनऊ मीटिंग में आए हैं। उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें